गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

मदद एक प्रयास

🕹️ *आवश्यक सन्देश* 🕹️
       17/04/2020

विषय -समाजहित में  सूचना

आदरणीय जैसा कि आप सभी जानते है  हमारे द्वारा संचालित *मैढ़ स्वर्णकार रिश्ते* बहुउद्देश्यीय टीम है और बीते वर्षो से कुछ विषयो पर सदैव सच्चाई  से समाजहित में यथा सम्भव  प्रयासरत करती रही है


    आदरणीय बीते वर्षो में मिले आप सबके आशीर्वाद और स्नेह के कारण अब हमें लगता है समाजहित में हमे और ज्यादा प्रयास और इस टीम का  विस्तार करना होगा

सम्पर्क
Https://wa.me/919034664991

आदरणीय आप जानते है बीते वर्षो पूर्व से हमारे पुश्तेनी व्यवसाय में अन्य जाति बन्धुओ के आने से हमारे बहुत से बन्धुओ को अपना व्यवसाय छोड़कर अन्य काम धंधा करके अपनी जीविका चला रहे थे

उसके बाद एक्साइज के कारण 43 दिनों की हड़ताल में हमारे अनेको बन्धुओ से सुने अनुभव अनुसार  उनकी आर्थिक दशा ऐसी बिगड़ी के उन्हें जेवलरी व्यवसाय छोड़ना पड़ गया

और अब वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सबकुछ लॉक डाउन की स्थिति से गुजर रहा हालांकि भारत सरकार ने  यथा सम्भव कोरोना से बचाव हेतु निर्देश दिए है और धरातल पर सरकारी तंत्र के माध्यम से हर सम्भव जरूरत मन्द तक मदद पहुंचाई जा रही है

सम्पर्क
https://Facebook.com/msrishtey.blogspot

सरकार अपना कार्य देश हित मे करे ये सभी चाहते है किन्तु कोरोना से कब मुक्ति मिले कोई नही जानता कारण अभी तक इसकी दवा बनी नही और दवा बनने तक घरो में बन्द रहने के अलावा आप कर भी कुछ नही सकते

इसलिये सोचिये कोई भी इंसान ज्वेलरी कब खरीदता है  🤔
 जब घर परिवार में सबकी जरूरतों को पूरा कर ज्यादा पैसा बच जाए तब इंसान ज्वैलरी खरीदता है

या फिर जब परिवार में किसी बच्चे / बच्ची की सगाई /विवाह आदि शुभकार्य करने के समय

इंसान गरीब हो या अमीर अंतर नही पड़ता किन्तु सगाई /विवाह में जरूरत अनुसार ज्वैलरी अवश्य खरीदता है कोई कम तो कोई ज्यादा पर जरूरत सबको पड़ती है

लिखने का उद्देश्य केवल इतना कि ज्वैलरी व्यवसाय दैनिक जरूरत में नही आता

कोरोना से मुक्त होने तक जाने हमारे कारीगर बन्धुओ की आर्थिक दशा क्या हो कहना सम्भव नही

अतः हम चाहते है बेसक आप घरो में रहे किन्तु अपने परिवारो /रिश्तेदारों /मित्रो से सोशल मीडिया या कॉल के माध्यम से सम्पर्क बनाये रखे ताकि उन्हें आपकी और आपको उनकी जरूरतों को समझने में आसानी रहे
आदरणीय आप जानते है सही मायने में किसी की मदद आप तभी कर पाएंगे जब आपको उसकी मजबूरी और  जरूरत दोनो का ज्ञान हो

हमारा मानना है बहुत सी जगह संस्थाए तो मदद कर रही है किन्तु  जरूरत मन्द मदद से वंचित रह जाता है कारण बहुतों की शर्म / स्वाभिमान हाथ फैलाने देते नही और संस्थाओ को उसकी मजबूरी /जरूरत का पता चलता नही

उदाहरण -  संस्थाए भोजन बांट अवश्य रही है किन्तु उन्हें नही पता चलता की जिसे वो भोजन दे रहे है उंसको जरूरत है भी या नही

इसके पीछे की वजह केवल इतनी की कुछ लोग फ्री के लालच में जरूरत से ज्यादा ले जाते है तो कुछ  शर्म /स्वाभिमान के कारण भोजन ले / मांग नही  पाते है

अंत मे केवल इतना कि जरूरत मन्द की मदद समाजहित में अवश्य करे तभी आप समाज एवं बन्धुओ के स्वाभिमान की रक्षा कर पाएंगे !

आज के लिये इतना ही बाकी फिर कभी ----

धन्यवाद

ॐ नमो ---//---

मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

गौरव कौशल /MBA/सर्विस

नाम - गौरव कौशल

गोत्र स्वयं - कौशल

मामा गोत्र - गोगना

जन्म दिनांक - 19/11/87

जन्म समय - 6-40 ए एम

जन्म स्थान ------- देहली

ऊंचाई - 5'7"

शिक्षा - बी ए /एम बी ए

व्यवसाय - क्रैटिव डायरेक्टर ---

वार्षिक आमदनी - 8 से 9 लाख

उपजाति - मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार

वैवाहिक स्थिति - अविवाहित

अपेक्षा - सुंदर सुशील एवं संस्कारी परिवार की सुयोग्य लड़कीं


सम्पर्क सूत्र -

              मैढ़ स्वर्णकार रिश्ते
               9034664991.
 Https://msrishtey.blogspot.com

शनिवार, 11 अप्रैल 2020

दुरुपयोग

दुरुपयोग

आदरणीय वैश्विक महामारी कोरोना से बचने हेतु हमारी सरकार ने समय रहते लॉक डाउन किया और जनहित में हर सम्भव अच्छा प्रयास सरकार व अनेको समाजिक संगठन के माध्यम से हो रहा है

सरकार ने एक निर्देश दिया कि आमजन  घरो में रहे ताकि समाजिक दूरी बनी रहे और कोरोना का फैलाव हमारे देश मे नही हो
    किन्तु हुआ क्या बताते है कुछ लोग कोरोना के प्रभाव से अनजान है इसलिये

1.लॉक डाउन का दुरुपयोग  - प्रति दिन लोग  सब्जी /दूध /किरयाना/ दवा लाने के बहाने   बनाकर महिला /पुरुष घरो से निकलते है रस्ते में बहुतों से मिलते होंगे और ऐसे में वो खुद  तो संक्रमित होंगे साथ ही पूरे परिवार को संक्रमित कर देंगे ।
   क्योकि वो नही जानते जिनसे वो मिल रहे उनमे से कौन संक्रमित है कौन नही ऐसे में सोचिये क्या ये लापरवाही जान लेवा नही होगी 🤔

2 पानी का दुरुपयोग - बार बार हाथ धोने के चक्कर बहुत से लोग नल जो तब तक चलने देते है जब तक कि उनके हाथ धूल न जाये जबकि उन्हें चाहिये जी हाथ गीले होने पर नल बन्द करे और अच्छे से 20 सेंकीड तक साबुन से हाथों को घर और से साफ करें तदुपरांत नल चलाकर हाथ धो ले
     क्योकि ऐसा करने से उनकी लापरवाही के कारण जरूरत से ज्यादा पानी नहीं बहेगा  और भविष्य में पीने के पानी का संकट नही रहेगा 
     जल ही जीवन है इसका सदुपयोग करे दुरुपयोग के कारण जल संकट आ सकता है अतः सझग रहे सुरक्षित रहे

3 अन्न का दुरुपयोग - बहुत से संगठन गरीबो को भोजन बांटने के चक्कर मे लापरवाही करते है उन्हें नही पता होता कि उनसे भोजन लेने वाले ने उनके अलावा कितनी जगह से पका हुआ भोजन लिया होगा ऐसे में समझने की बात क्या ऐसे संगठनो /लाभार्थी की लापरवाही भविष्य ने अन्न संकट नही बनेगी ? 🤔

4 समाज भावनाओ का दुरुपयोग - आजकल नए नए संगठन प्रतिदिन हर जगह देखने सुनने को मिलते है जोकि पीड़ित गरीब /बीमार की मदद हेतु स्वयं समाज के धनी बन्धुओ व सरकार से दान /चन्दा लेते है और जनहित में कार्य करते है बहुत से संगठन भोजन /सामग्री बांटते समय फ़ोटो /वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रचारित करवाते है ऐसे में गरीबो का उपहास ही हम मानते है

5 धन का दुरुपयोग - हमारे मतानुसार देश मे धनी बन्धुओ कि कमी नही किन्तु जनहित मे बहुत कम सहयोग करते है जबकि धन जमा करने की होड़ में भूल जाते है अन्न हो या धन एक हद तक ही इंसान दोनों का सदुपयोग कर सकता है जरूरत से ज्यादा होने पर बढ़ते महंगे शौक पूरा करने मे धन का  दुरुपयोग करना आदत बन जाती है  अतः सदुपयोग करे ताकि बचे धन से दुसरो की मदद कर आप नेक कार्य कर सके

आज के लिए इतना ही बाकी फिर कभी

ॐ नमो ---//---

शनिवार, 21 मार्च 2020

पूर्वा सोनी/BA/राजस्थान

नाम-पूर्वा  सोनी

गोत्र-वाथरा
मामा गोत्र- खजवानिया

जन्म दिनांक-16/10/1998
जन्म समय- 3:35 p.m
जन्म स्थान- -------राजस्थान

मांगलिक- नहीं

ऊंचाई - 5फिट 4 इंच

शिक्षा-b.a फ़ाइनल

जॉब- नहीं
पैकेज-

पता- -----------राजस्थान 

अपेक्षा - सुंदर सुयोग्य जीवनसाथी

वैवाहिक स्थिति - अविवाहित


उपजाति-मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार

जनता कर्फ्यू का समर्थन

🕹️ *आवश्यक सन्देश* 🕹️
          21/03/2020

विषय - कोरोना से बचाव के उपाय एवं जनता कर्फ्यू का समर्थन

आदरणीय हम अपने राष्ट्रहित के साथ साथ समाजहित को महत्व देते हुए हमारे
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी
एवं
हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भंवरलाल जी महायच
के कहे अनुसार अत्यधिक आबश्यक होने ही घर से बाहर कही जाऊंगा बाकी समय घर मे रहकर कोरोना से बचाव हेतु सबको प्रेरित करूँगा

कोरोना जैसी महामारी से बचने हेतु आप निन्म उपाय कर सकते है 👇🏻

1 *गर्म पानी की भाँप सुबह से रात्रि तक जितनी बार ले सके लीजिये ताकि आप पर किसी भी वायरस का प्रभाव नही हो*

2 बाजार का बना या डब्बा पैक कुछ भी नही खाये ना ही किसी को खिलाएं

3 जितना सम्भव हो घर परिवार में भी एक दूसरे से दूर रहकर ही वार्तालाप करे

4 जब तक कोरोना वायरस का अंत नही हो या इसकी दवा नही बन जाये तब तक किसी प्रकार की लापरवाही ना स्वयं करे ना दूसरे को करने दे

5  घर का बना शुद्ध  शाकाहारी ताजा पका  भोजन ही खाये एवं खिलाये


अंत मे जनता कर्फ्यू का समर्थन करते हुए रविवार 22 मार्च 2020  को अपने परिजनों सहित घर मे रहूंगा और आप सभी को भी ऐसा करने की सलाह दूंगा ताकि कोरोना से सबका बचाव हो और हम पहले की भांति खुशी पूर्वक जीवन जी सके

धन्यवाद

*क्या आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे---?*

हा / नही


ॐ नमो ---//---

🙏🏻🌹🙏🏻
मैढ़ स्वर्णकार रिश्ते
9034664991
Https://msrishtey.blogspot.com

रविवार, 15 मार्च 2020

क्यो टूटते है परिवार ?

*क्यो टूटते है परिवार*

आदरणीय समाज मे समस्याओं की कमी नही  पर आजकल *नवदम्पतियों में अलगाव की स्थिति बनते देर नही लगती कारण बर्दास्त करने की क्षमता कम हो चली है*

*दम्पतियों में अलगाव के अनेक कारण हो सकते है जिनमे से मुख्य रूप से मोबाइल /शक /बहकाव* हो सकते है और अनेक मामलो में शक /बहकावे का कारण भी उनके आपसी रिश्तेदार /मित्र/पड़ोसी या परिवारिक सदस्य को माना जाता है जोकि समाजहित में नही

ऐसे लोग ना तो स्वयं खुश रहते है ना दुसरो की खुशियां बर्दास्त कर पाते है अतः इनसे बचे

समाज मे पहली समस्या विवाह योग्य बच्चो के रिश्ते नही बन रहे और जिनके बन चुके वो एक दूसरे के साथ रह नही पाते

आदरणीय अभी बीते दिनों से अनेक ग्रुप में आपने एक मामला ज्यादा सुना होगा जबकि समाज से इससे बढ़कर भी कुछ मामले विचाराधीन है शायद  *इस मामले को हाइलाइट करने में लड़के के रिश्तेदारों के हाथ मुख्य रूप से हम मानते है सम्भव है वो हमें गलत ठहराने के प्रयास करेंगे पर सच्चाई समाज से छिपी नही लड़कीं ने अपने बेकसूर होने के अनेक प्रूफ भी आप सबके सामने रखे जबकि लड़का स्वयं व उसके परिजन ग्रुपो में जुड़कर ना तो स्वयं के पक्ष में कुछ दिखा पाए है और ना दिखाना /चाहते है इससे साफ ज़ाहिर है कि अब इस विषय को लड़कीं वालो की इच्छा पर छोड़ देना चाहिये क्योकि समझाइस तभी हो सकती है जब दोनो पक्ष अपनी बात रखे एक पक्ष की सुनकर समझाइस नही कर सकते और कुछ बड़े बुजुर्गों ने समझाइस करके पिछली बार लड़कीं को भेजा भी पर लड़के वाले लड़कीं कि कदर करना तो दूर उसके अपमान करने से नही रुके ऐसे में हम अपनी तरफ से इस विषय को अब दोनो परिवारो /परमात्मा की इच्छा पर छोड़ते है हमारी बहन के आत्म सम्मान की रक्षार्थ जो हमसे बन पड़ा वो किया और हर उस बेटी के लिये करेंगे जिसको प्रताड़ित किया जाएगा*

*लड़के वालों को घमण्ड है शायद अपने पैसे / रुतबे का वो नही जानते कोर्ट में उनका पैसा रुतबा उतना काम नही करेगा जितना कि वो समझते है कोर्ट में लड़कीं के पक्ष में अनेक कानूनी धाराएं मौजूद है जबकि लड़के के पक्ष में क्या है ?* स्वयं पता करे

परिवारिक समस्या जब तक घर मे रहे तब तक परिवारिक रहती है जिस दिन समाज मे सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से लोगो तक पहुंच जाए तब वो समस्या समाजिक कहलाती है ऐसा हमारा मानना है

एक निवेदन सबके परिवार जोड़ने का प्रयास करे नाकि तोड़ने का


निःशुल्क निःस्वार्थ  के नाम पर आपके साथ धोखा हुआ आगे भी धोखा सम्भव है

अतः अपनी सूझबूझ से किसी की मदद ले और पारिवारिक समस्याएं हर किसी को नही बताये ससुराल /मायके में मोबाइल का जरूरत अनुसार ही इस्तेमाल करे क्योकि अत्यधिक मोबाइक का इस्तेमाल भी परिवार में कलह का कारण बनता है आप थोड़ा सहने की आदत डालें तभी आप सुखी रह पाएंगे

धन्यवाद

ॐ नमो---/---

🙏🏻🌹🙏🏻

मंगलवार, 10 मार्च 2020

होली पर आभार सन्देश

💖 *आभार सन्देश* 💖
     10/03/2020

आदरणीय आप सभी को प्रणाम /नमस्कार / नमस्ते व  होली की राम राम

आदरणीय देशभर से होली पर आए शुभकामना सन्देश के लिये हम तहेदिल से आपका आभार व्यक्त करते है एवम आशा करते है आप सबने भी होली के पावन पर्व शक्ति पर भक्ति की विजय एवम प्रेम और भाईचारे का सन्देश सभी को दिया होगा

प्रति वर्ष होली के त्यौहार पर आपसी मतभेद /मनमुटाव को भुलाकर आपसी प्रेम भाईचारे से नई शुरूवात करने का अवसर हम सभी को मिलता है

अतः  आप व हम सभी मिलकर अपने देश व समाज के लिये सच्चाई से कार्य कर  समाजभावनाओ का आदर करे ताकि युवा वर्ग  अच्छी राह पर चल सके और देश /समाज उन्नति की राह पर अग्रसर हो

जीवन में बेसक कम करे पर कार्य अच्छा  और सच्चाई से करे तो आने वाली बाधा स्वतः समाप्त होने लगती है
और कभी जाने अनजाने में कोई गलती हो जाये तो उसका पश्चाताप /क्षमा मांगकर अवश्य करना चाहिये ताकि मरते समय दिल पर उस गलती का बोझ ना रहे

क्योकि क्षण का क्रोध /घमण्ड जीवन की दिशा बिगाड़ सकता है अतः सझग रहे सुरक्षित रहे स्वस्थ रहे सुखी रहे ।

आज के लिये इतना ही बाकी फिर कभी

धन्यवाद ।।

ॐ नमो---//---

🙏🏻🌹🙏🏻
महेश कुककस (कुकरा)
हांसी (हरियाणा)
9034664991
Https://msrishtey.blogspot.com

चुनिंदा पोस्ट

 https://primetrace.com/group/20043/home?utm_source=android_quote_share&utm_screen=quote_share&referral_code=NZYCU&utm_referrer_...